
A police helicopter crew spotted the 17-year-old asleep in a dry riverbed near Walhalla East. He is sunburnt, cut and exhausted, but talking and smiling, police say.
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने भारत को उन देशों में गिना है जहां जाने से पहले हेपेटाइटिस A का टीका लगवाना चाहिए। यात्रा से छह से आठ हफ़्ते पहले डॉक्टर से मिलें।

विक्टोरिया की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैरोलाइन मैकएल्ने ने गर्मी की छुट्टियों से पहले यात्रा-स्वास्थ्य सलाह जारी की है। 16 नवंबर की इस सलाह में भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और फ़िजी जाने वालों को हेपेटाइटिस A का टीका लगवाने और खाने-पानी में सावधानी बरतने को कहा गया है।
अचानक बुखार, दाने, फ़्लू जैसे लक्षण या दस्त हों तो डॉक्टर को दिखाएं और बताएं कि आप कहां गए थे।
यह विक्टोरियन स्वास्थ्य विभाग की सामान्य जानकारी है, चिकित्सा सलाह नहीं। अपनी यात्रा के बारे में GP, ट्रैवल क्लिनिक या फ़ार्मासिस्ट से बात करें।
यह ख़बर अंग्रेज़ी से अनूदित है और मूल से मिलाई गई है। अनुवाद में ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।
ग़लती दिखी? ईमेल करें news@themelbourneindian.com.au