
Since 2 October, most temporary visa holders in Australia can no longer lodge a Student visa application onshore, and new applicants generally cannot include a partner or children. Here is what the Department of Home Affairs says has changed.
19 सितंबर से: सबसे पहले प्राथमिकता वाले सेक्टर, फिर ऑस्ट्रेलिया के अंदर से आवेदन करने वाले। परिवार सहित विदेश से आवेदन करने वाले कतार में सबसे पीछे हैं।

मंत्रिस्तरीय निर्देश 121 और 122, जो 19 सितंबर 2026 से लागू हैं, तय करते हैं कि स्किल्ड वीज़ा आवेदन किस क्रम में प्रोसेस होंगे। इससे पात्रता नहीं बदलती, केवल इंतज़ार का समय बदलता है।
पहले: निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षण, कृषि, मत्स्य पालन, संसाधन, या कानून-प्रवर्तन और रक्षा से जुड़े आवेदन। 482 वीज़ा में इसके बाद स्पेशलिस्ट स्किल्स स्ट्रीम। फिर वे आवेदक जो आवेदन के समय ऑस्ट्रेलिया में थे। फिर विदेश से अकेले आवेदन करने वाले। सबसे अंत में बाकी सभी, जिनमें परिवार सहित विदेश से किए गए आवेदन शामिल हैं।
यह Home Affairs के पेज का सारांश है, माइग्रेशन सलाह नहीं। अपने आवेदन के बारे में किसी रजिस्टर्ड माइग्रेशन एजेंट या वकील से बात करें।
यह ख़बर अंग्रेज़ी से अनूदित है और मूल से मिलाई गई है। अनुवाद में ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।
ग़लती दिखी? ईमेल करें news@themelbourneindian.com.au