मेलबर्न संस्करणशनिवार, 28 नवंबर 2026पढ़ना निःशुल्क
मुख्य तारीख़ें
नागरिक

विक्टोरिया में आज मतदान: शाम 6 बजे तक वोट डालें, 26 लाख से ज़्यादा लोग पहले ही वोट दे चुके हैं

मतदान केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले हैं। जानिए क्या साथ ले जाएं, दोनों बैलट पेपर कैसे भरें, हिंदी और पंजाबी में मदद कहां मिलेगी, और आज रात गिनती शुरू होने पर क्या उम्मीद करें।

Volunteers and voters under marquees outside an early voting centre beside a railway line, with candidate posters on the footpath and a Metro train passing.
मंगलवार 24 नवंबर को मॉर्डियालक के एलन मैक्लीन हॉल में एक अर्ली वोटिंग केंद्र के बाहर। फ़ोटो: leo_puglisi6, via Wikimedia Commons / CC BY-SA 4.0

विक्टोरिया में आज, शनिवार 28 नवंबर को राज्य चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र सुबह 8 बजे खुले और शाम 6 बजे बंद होंगे, और आप राज्य के किसी भी मतदान केंद्र पर वोट डाल सकते हैं।

विक्टोरियन इलेक्टोरल कमीशन (VEC) के दैनिक आंकड़ों के हमारे जोड़ के अनुसार, पिछले 10 दिनों में 22.7 लाख से ज़्यादा लोगों ने अर्ली वोटिंग की, और शुक्रवार तक लगभग 3.39 लाख पोस्टल वोट लौटाए जा चुके थे। अर्ली वोटिंग का सबसे व्यस्त दिन शुक्रवार रहा, जब 348,772 वोट पड़े। कुल मिलाकर यह उन लगभग 47 लाख विक्टोरियावासियों में से आधे से ज़्यादा है, जिनके वोट डालने की VEC को उम्मीद है।

जाने से पहले

  • 3 नवंबर को रात 8 बजे तक मतदाता सूची में दर्ज 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए मतदान अनिवार्य है। अगर आप बिना वैध कारण के वोट नहीं देते, तो आप पर जुर्माना लग सकता है।
  • अपने पास के मतदान केंद्र VEC के नक्शे maps.vec.vic.gov.au/elections पर देखें। आप अपने ज़िले के बाहर भी वोट डाल सकते हैं, लेकिन इसमें ज़्यादा समय लग सकता है।
  • VEC के अनुसार, अगर आप मतदाता सूची में नहीं हैं, तब भी आप आज मतदान केंद्र पर नामांकन कराकर वोट डाल सकते हैं। पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसा कोई पहचान पत्र साथ ले जाएं।
  • मतदान केंद्र के 400 मीटर के दायरे में सिर्फ़ रजिस्टर्ड हाउ-टू-वोट कार्ड ही बांटे जा सकते हैं।

अपने दोनों बैलट पेपर कैसे भरें

  • निचला सदन (लेजिस्लेटिव असेंबली), छोटा बैलट पेपर: अपनी पसंद के क्रम में हर बॉक्स में नंबर लिखें, 1 से शुरू करके।
  • ऊपरी सदन (लेजिस्लेटिव काउंसिल), बड़ा बैलट पेपर: पार्टियों या समूहों के लिए लाइन के ऊपर कम से कम 5 बॉक्स में, या उम्मीदवारों के लिए लाइन के नीचे कम से कम 5 बॉक्स में नंबर लिखें।
  • सिर्फ़ नंबर लिखें, टिक या क्रॉस नहीं। अगर गलती हो जाए, तो नया बैलट पेपर मांगें।

पोस्टल वोट

अगर आपके पास पोस्टल वोट है, तो उसे आज शाम 6 बजे से पहले भरकर लौटाना ज़रूरी है। आप इसे विक्टोरिया के किसी भी मतदान केंद्र पर जमा कर सकते हैं।

हिंदी और पंजाबी में मदद

हिंदी और पंजाबी बोलने वाले VEC की दुभाषिया लाइन 03 9209 0112 पर फ़ोन कर सकते हैं। सामान्य पूछताछ के लिए 131 832 है। जो लोग देख नहीं सकते, कम देख पाते हैं या जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है, वे शाम 6 बजे तक फ़ोन से वोट डाल सकते हैं।

आज रात

निचले सदन की सभी 88 सीटों और ऊपरी सदन की 40 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। अपने दम पर सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को निचले सदन की 45 सीटें चाहिए।

मतदान केंद्र शाम 6 बजे बंद होने के बाद गिनती शुरू होगी। अर्ली और पोस्टल वोटों की गिनती में ज़्यादा समय लगता है, इसलिए करीबी मुकाबले वाली सीटों का फ़ैसला शायद आज रात न हो। सीटों के नतीजे घोषित होते ही हम अंग्रेज़ी, हिंदी और पंजाबी में ख़बर देंगे।

जानकारी विक्टोरियन इलेक्टोरल कमीशन से, जिसकी जांच 28 नवंबर 2026 को की गई। वोटों की संख्या शुक्रवार 27 नवंबर तक के VEC के दैनिक आंकड़ों का हमारा जोड़ है। द मेलबर्न इंडियन किसी उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन नहीं करता।

आगे पढ़ें

The colonnaded sandstone front of Parliament House on Spring Street, Melbourne, with tram wires overhead and a tree on the right.

अग्रिम मतदान 18 नवंबर से शुरू होगा और डाक मत के आवेदन 25 नवंबर को बंद होंगे। जानिए वोट कैसे डालें और अपनी भाषा में मदद कहाँ मिलेगी।

8 नवंबर 2026 · 2 मिनट
An empty parliamentary chamber with green benches, white columns and a long table with microphones.

अर्ली वोटिंग के पहले पूरे दिन 2,11,000 से ज़्यादा विक्टोरियाई लोगों ने वोट डाला। जानिए सर्वे क्या कहते हैं, आख़िरी हफ़्ते में हर पार्टी क्या वादा कर रही है, और ज़रूरी तारीख़ें।

20 नवंबर 2026 · 3 मिनट

यह ख़बर अंग्रेज़ी से अनूदित है और मूल से मिलाई गई है। अनुवाद में ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।

स्रोत

  1. VEC: 2026 state election voting statistics (daily early and postal vote figures, updated 28 Nov 2026) (जाँचा गया 28 नवंबर 2026)
  2. VEC: 2026 state election (election day hours, compulsory voting, enrolling on the day, how-to-vote cards) (जाँचा गया 28 नवंबर 2026)
  3. VEC: How to fill out state ballot papers (जाँचा गया 28 नवंबर 2026)
  4. ABC News: VIC Election 2026 pendulum (88 seats, 45 for majority) (जाँचा गया 28 नवंबर 2026)
  5. The Melbourne Indian: Victoria votes tomorrow (27 Nov 2026) (जाँचा गया 28 नवंबर 2026)

ग़लती दिखी? ईमेल करें news@themelbourneindian.com.au