
दोनों बड़ी पार्टियों ने मेलबर्न में हिंदू मंदिरों और भारतीय समुदाय के दूसरे समूहों से चुनावी वादे किए हैं। ये वादे क्या हैं, और इनमें से कितना इस पर निर्भर है कि 28 नवंबर को कौन जीतता है, यहाँ पढ़ें।
दोनों बड़ी पार्टियों ने शनिवार के चुनाव से दो दिन पहले, गुरुवार को अपने वादों के लागत-अनुमान (कॉस्टिंग्स) जारी किए। ये हैं दोनों के मुख्य आंकड़े।

लेबर और लिबरल-नेशनल कोएलिशन ने शनिवार को होने वाले विक्टोरिया राज्य चुनाव से दो दिन पहले, गुरुवार को अपने चुनावी वादों के लागत-अनुमान जारी किए।
ट्रेज़रर कॉलिन ब्रूक्स ने कहा कि चुनाव से दो दिन पहले लागत-अनुमान जारी करना 'सिनिसिज़्म' दिखाता है, और सुश्री विल्सन प्रीमियर बनने की हक़दार नहीं हैं। सुश्री विल्सन ने कहा कि यह "विक्टोरियावासियों का मामला" है और मतदाता "सक्षम हैं और यह फ़ैसला लेने के लिए तैयार हैं"।
शनिवार को मतदान सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। हमारी गाइड बताती है कि दोनों बैलट पेपर कैसे भरें, और हिंदी व पंजाबी में मदद कहां मिलेगी।
आंकड़े 26 नवंबर 2026 को ABC और AAP द्वारा बताए गए पार्टियों के लागत-अनुमानों से हैं। द मेलबर्न इंडियन किसी पार्टी या उम्मीदवार का समर्थन नहीं करता।
यह ख़बर अंग्रेज़ी से अनूदित है और मूल से मिलाई गई है। अनुवाद में ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।
ग़लती दिखी? ईमेल करें news@themelbourneindian.com.au